जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर मूर्खा गांव के पास शुक्रवार की सुबह समय करीब 8 बजे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनानक मौत हो गई।
बताया जाता है कि ट्रक आजमगढ़ की तरफ जा रहा थी इसी दौरान बाइक सवार शिबू अहमद पुत्र वाजिद अहमद वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ बहन के यहाँ जा रहा था। इसी दौरान मुर्खा गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत।
बजरंग नगर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से ट्रक को कनौरा ग्राम सभा के पास कब्जे में ले लिया चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के खरपच्चे उड़ गए और बाइक टूट कर दो भागों में हो गयी। मौके से सीएचसी डोभी ले जाया गया। वहीं डाक्टरों की टीम ने देखते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के अलावा आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।