एसएसपी ने 112 नंबर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Belal Jani
By -


जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद जौनपुर में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन जौनपुर से डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित 
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डायल-112 पुलिस की त्वरित सहायता प्रणाली है, जिसके माध्यम से आमजन को शीघ्र एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए निर्धारित समय में मौके पर पहुँचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने वाहनों एवं उपकरणों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Tags: