जौनपुर। बुधवार दोपहर प्रधान डाकघर में एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी कर कार्यवाही करते हुए भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त व्यक्ति को अपने साथ लेकर चली गई।
स्थानीय लोगों के अलावा कर्मचारियों में हो रही चर्चा की माने तो मुख्य डाकघर अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत बृजेश कुमार मिश्रा पोस्ट मैन से वर्षीयर पद पर डीईओ ऑफिस में तैनात था। और लोगों से धनउगाही कर अधिकारियों के बीच बंदर बांट करता था। इसी में एक और नाम जुड़ा हुआ हर्षवर्धन प्रजापति जो एसडीआई है केराकत और जौनपुर सदर में बिना पद के इनको डाक अधीक्षक के द्वारा रखा गया है क्यों की वसूली करेंगे और अपने साथ ही हमारी भी जेब को भरने का काम बगैर किसी भय के करते रहेंगे। इसकी शिकायत काफी दिनों से चली आ रही थी।जिसके फल स्वरुप एंटी करप्शन टीम ने जौनपुर डाकघर पर छापामार कार्यवाही करते हुए बृजेश कुमार एवं एक अन्य को हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने हेतु साथ लेकर चले गए। यह भी आम लोगों में चर्चा हो रही है कि मुख्य डाक घर में घूसखोरी आम बात है। ऐसे इस खबर की हिन्द की आवाज पोर्टल पुष्टि नहीं करता है।