गर्मी में मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित, मरीज़ शिविर का उठाएं लाभ
जौनपुर।अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के तहत लायन्स क्लब जौनपुर मेन और आर.जे. शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच मोतियाबिंद आपरेशन (लेन्स प्रत्यारोपण) शिविर मंगलवार दिनांक 12 मई को समय प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक स्थान लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर निकट कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया गया है। जिसमें आंखों की जांच की जायेगी और मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर उनकी आंखों का आपरेशन किया जायेगा।
संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने कहा कि मोतियाबिंद ऑपरेशन किसी भी मौसम में बिना किसी डर के चिकित्सक की सलाह पर करा सकते हैं। गर्मी में आंखों का आपरेशन कराना पूरी तरह सुरक्षित है।
संयोजक डॉ संदीप मौर्य ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण का कार्य आर. जे. शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी में होगा। मरीज़ तैयारी के साथ आयें, उसी दिन हास्पिटल के साधन से मरीज़ो को वाराणसी ले जाया जायेगा, आपरेशन के बाद तीसरे दिन मरीज़ को कैंप स्थल पर छोड़ दिया जायेगा। इसलिए जरुरतमंद इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। आंख आपरेशन लेन्स प्रत्यारोपण एवं दवा किसी भी चीज का कोई भी पैसा नही लगेगा।
डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने लोगों से अपील की है इस निशुल्क नेत्र आपरेशन शिविर का लाभ उठायें और जरुरतमंद लोगों को शिविर में भेजने की कृपा करें। जिससे जरुरतमंद की आंखों का निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन हो सकें। मरीज़ आधार की फोटो कॉपी और पहले से यदि कोई दवा खा रहे हैं तो उसका पर्चा साथ लाए।
ये शिविर हर माह के दूसरे मंगलवार को इसी स्थान लगता है।