जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरसंड गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वालों को पता चलने पर उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उक्त गांव की 30 वर्षीया कुसुमलता पत्नी रिंकू प्रजापति रात किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हो गया जिसे क्षुब्ध होकर कुसुम लता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। घरवालों ने सोचा गुस्सा उतर जाने पर वह बाहर आएगी। भोर में खिड़की से किसी की नजर कमरे के अंदर पड़ी तो कुसुमलता फर्श पर पड़ी थी तथा उसके मुंह से झाग निकल रहा था। तत्काल उसे ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।