राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। राजीव कृष्ण पिछले लगभग एक वर्ष से कार्यवाहक डीजीपी के रुप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे और अब उन्हें स्थायी रुप से प्रदेश पुलिस की कमान सौंप दी गई है। उत्तर प्रदेश को करीब चार वर्षों बाद नियमित डीजीपी मिला है।
नवागत DGP राजीव कृष्ण नोएडा के रहने वाले हैं।
*पर्सनल डिटेल*
- *जन्म*: 26 जून 1969
- *मूल निवास*: नोएडा, उत्तर प्रदेश
- *परिवार*: पत्नी IRS अफसर हैं, अभी नोएडा में CBDT में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं
*करियर की शुरुआत*
1991 बैच के IPS हैं। ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग इलाहाबाद में प्रशिक्षु IPS के रूप में हुई थी। बाद में बरेली, कानपुर, अलीगढ़ में ASP रहे।
10 मार्च 1997 को पहली बार जिले की कमान मिली - फिरोजाबाद के SP बने। फिर इटावा, फतेहगढ़, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, बरेली के SSP रहे।
1 जून 2025 से यूपी के कार्यवाहक DGP हैं और अब परमानेंट DGP बने हैं।