सड़क दुर्घटना में आटो चालक की मौत

Belal Jani
By -



जौनपुर।बक्शा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर शिवगुलामगंज बाजार के समीप शनिवार की रात एक पुलिया के पास हुई दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस रविवार सुबह अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मछलीशहर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी 55 वर्षीय संजय रात लगभग दो बजे ऑटो रिक्शा लेकर जिला मुख्यालय की तरफ जा रह था। रात में ही राहगीरों ने देखा कि उक्त मार्ग पर शिवगुलाम बाजार के समीप एक पुलिया के पास डिवाइडर पर ऑटो चालक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी  सूचना पर मौके पर पहुंची बक्शा थाना की पुलिस ने 108 नंबर एम्बुलेंस सेवा से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाकर  परिवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।