जौनपुर। वाराणसी फैजाबाद रेलवे प्रखंड शाहगंज रेलवे स्टेशन के निकट किसी ट्रेन से गिरकर रविवार दोपहर लगभग 50 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची शाहगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल लाश घर में रखवा दिया और उसकी पहचान करवाने के प्रयास में जुटी हुई है। मृतक नीले कलर की शर्ट और स्लेटी कलर का लोअर एवं खादी तरह का गमछा ओढ़े हुए था।