हत्या कर फेंकी गई अज्ञात महिला की लाश मिलने से,मचा हड़कंप

Belal Jani
By -
 


दो थाना पुलिस सीमा रेखा को लेकर आपस में उलझी,कैसे खुलेगी हत्या की गुत्थी 


जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित मड़ियाहूं -मिरजापुर सड़क मार्ग रेलवे लाइन के उपर बने ओवर ब्रिज पूरब दिशा काली जी मंदिर के पास लगभग 45 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या करके फेंकी गई लाश को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि सूचना पर पहुंची लाइन बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी घर में रखवा दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात्रि लगभग 10 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के निकट मड़ियाहूं -मिरजापुर सड़क मार्ग रेलवे लाइन के उपर बने ओवर ब्रिज काली जी मंदिर पूरब दिशा में एक लगभग 45 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या करके लाश फेंकी पड़ी हुई है। जैसे ही यह खबर धीरे धीरे कर जंगल में आग की तरह फैली स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। महिला की लाश को देखकर स्थानीय लोग  तरह तरह की आपस में चर्चा करते हुए हत्या करने के कारणों का अपनी अपनी सोच के मुताबिक कयास लगा रहे थे।घटना के बारे में जैसे ही सूचना प्रशासनिक पुलिस अधिकारी को हुई। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन जैसे पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि अधिकारियों की मौजूदगी में तुरंत शांति व्यवस्था कायम रहने को लेकर लाइन बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी घर में रखवा तो दिया।लेकिन संबंधित आगे की किसी भी तरह की कार्यवाही करने से पूरी तरह अपना पल्ला झाड़ लिया। की घटनास्थल मेरे थाने की सीमा रेखा के अन्तर्गत नहीं आता है। यह बात दूरभाष सीयूजी नंबर पर संपर्क करने पर क्राइम स्पेक्टर विजय शंकर यादव ने कहा और आगे यह भी बताए के मैंने रात में ही जीआरपी थानाध्यक्ष को बता दिया था कि घटनास्थल इस थाना क्षेत्र की सीमा रेखा में नहीं आता है।मैं सीमा रेखा क्षेत्र का सन 19, 42 का नक्शा भी जीआरपी को भेजवा रहा हूं। जब घटनास्थल क्षेत्र के बारे में जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड पूछा गया तो उनका साफ तौर पर कहना था घटनास्थल रेलवे लाइन से लगभग 25 से 30 मीटर की दूरी पर है इस लिए मेरे कार्य क्षेत्र में नहीं है। अब यहां यह सवाल उठता है कि अगर दोनों थाना पुलिस अपने अपने सीमा रेखा क्षेत्र नहीं होने की बात कहेंगे तो। हत्या कर के फेंकी गई महिला की लाश की आखिर गुत्थी  किस कार्य क्षेत्र में काम करने वाली पुलिस सुलझाएगी। यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि गुत्थी सुलझेगी या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
हालांकि घटना के संबंध में विश्वशनीय सूत्रों द्वारा की जा रही चर्चा की माने जाएं तो जिस महिला की लाश मिली है। उससे और उसके पति में किसी बात को लेकर आपस में लड़ते झगड़ते हुए शनिवार दोपहर को देखा गया है। महिला और उसका पति अगल बगल हो रहे किसी निर्माण कार्य करने वाले देखने में लग  रहे थे। मृतक महिला की लगभग दो वर्ष की बेटी भी लाश के रोते बिलखते हुए पुलिस को मिली है। पुलिस ने उसे चाईल्ड केयर सेंटर की देख रेख में भेजवा कर कातिल पति को हिरासत में ले लिया और घटना के संबंध में पूछ जारी है।