सांकेतिक चित्र
जौनपुर। वाराणसी सुल्तानपुर रेलवे प्रखंड स्थित हरिहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केतकी खुर्द गांव निवासी अजय कुमार यादव उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राज नारायण यादव शुक्रवार रात्रि किसी ट्रेन से दिल्ली जाते समय हरिहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गिर गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन को जैसे ही जानकारी मिली मानों एक कोहराम मच गया।