अज्ञात युवती की हाईवे पर मिली लाश

Belal Jani
By -


जौनपुर।जलालपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव हाईवे के पास अज्ञात उम्र लगभग 20 वर्ष युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और नियमानुसार 72 घंटे के लिए युवती की लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी घर में रखवा दिया। और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही चर्चा की मानी जाए तो। महिला के साथ गंभीर किस्म की घटना हुई है। हालांकि यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाया गया कि महिला की मौत किस कारण हुई है।