सांप के काटने से वृद्ध महिला की गई जान

Belal Jani
By -


जौनपुर।जहरीला सांप के काटने से वृद्ध महिला की हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पड़ोसी जनपद आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के बाबरिया गांव निवासी कल्पा देवी उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी अच्छे लाल को शनिवार सुबह घर के अंदर बैठे रहने के दौरान डंस लिया  जिससे उनकी हालत खराब हो गई। परिवार के लोग उन्हें इधर-उधर दिखा कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने देखकर मृत घोषित कर दिया।

Tags: