जौनपुर। जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन शिवालय को रेलवे प्रशासन द्वारा हटाए जाने की सूचना पर हिंदू जनमानस में आक्रोश व्याप्त हो गया।
मामले को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मंदिर की यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है।
बजरंग दल के जिला संयोजक गणेश मोदनवाल ने कहा कि यह शिवालय हिंदू आस्था का केंद्र है और इसे हटाने से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होंगी। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मंदिर को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचाई जाए तथा उसकी वर्तमान स्थिति को बरकरार रखा जाए।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के नगर संयोजक अनिल सोनी, नटखट आलोक सेठ, पिंटू अग्रहरि, संतोष साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रह कर मंदिर को बचाने के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए रेलवे प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए।