जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गाव में शनिवार गोमती नदी में नहाते समय पानी में डूबकर किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी आयुष निषाद 13 वर्ष पुत्र अच्छे लाल निषाद गोमती नदी में कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी डूब गया। इहीं दोस्तों के शोर मचाने पर लोगों ने उसे तलाश किया तब जाकर लगभग आधे घंटे के बाद आयुष को नदी से बाहर निकाला गया। और उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखकर उसे मृत्य घोषित कर दिया। परिवार वाले शव को लेके चले गए। लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दिया है।