सीपीआर दे कर जीआरपी ने यात्री की जिन्दगी वापस लाने किया सहयोग

Belal Jani
By -




जौनपुर।जंघई भीषण गर्मी के बीच शनिवार दोपहर जंघई रेलवे स्टेशन पर एक यात्री अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद जीआरपी जवान की तत्परता से उसकी जान बच गई। जवान ने तत्काल सीपीआर देकर यात्री की सांसें वापस लौटा आए  काफी सहयोग किया । घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं यात्रियों ने जवान की सूझबूझ की जमकर सराहना की।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के चंदा थाना क्षेत्र के तटीरीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय प्रभाकर मिश्रा शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज धूप और गर्मी के कारण वह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए।
प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी जवान अभिजीत दूबे ने शोर सुनते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। उन्होंने पहले यात्री के चेहरे पर पानी के छींटे मारे, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर तत्काल सीपीआर शुरू कर दिया। करीब दो से तीन मिनट तक हार्ट पंपिंग करने के बाद प्रभाकर मिश्रा को होश आ गया और उनकी सांसें सामान्य होने लगीं।
होश में आने पर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि वह हंडिया, प्रयागराज स्थित घनश्याम पेट्रोल पंप में मैनेजर हैं और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से सुल्तानपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। जीआरपी जवान के अनुसार वह हृदय रोगी भी हो सकते हैं।
जवान अभिजीत दूबे ने प्रभाकर के मोबाइल से उनके सहकर्मियों को सूचना दी। कुछ देर बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी स्टेशन पहुंचे और जीआरपी की मदद से उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने बताया कि समय रहते सीपीआर मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी जवान अभिजीत दूबे की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता ने एक परिवार को बड़ा दुख झेलने से बचा लिया। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने भी जवान के कार्य की प्रशंसा की। जीआरपी प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि यात्री के जानने वालों को बुलाकर बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज भेज वाया गया है।