संदिग्ध अवस्था में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Belal Jani
By -



जौनपुर।संदिग्ध व्यवस्था में घर के अंदर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरी कला गांव निवासी इरम  फातिमा उम्र लगभग 26 वर्ष पत्नी इल्शाद घर के प्रथम तल पर शनिवार को संदिग्ध अवस्था में पंखे के सहारे फांसी लगा कर जान दे दिया। मृतक का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद में रहता हैं।