जौनपुर।बरसठी क्षेत्र के निगोह फीडर पर कार्य करने वाले संविदा लाइन मैंन अशोक यादव की बरेठी गांव में हाईवोल्ट लाइट सही करते समय करंट लगने से मौत हो गई है।
अशोक के लड़के का आरोप है कि मेरे पिता द्वारा पावर हाउस पर फोन कर के सटडाऊन लेने के बाद बिजली सही करने के लिए खंभे पर चढ़े थे।
घटना की सूचना बिजली विभाग के एसडीओ, जे ई, और एक्सियन तक को दिया गया लेकिन कोई भी अधिकारी 3 घंटे के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे है।
उपजिलाधिकारी मडियाहूं नवीन कुमार, नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी बरसठी मौके पर मौजूद है।
मौके पर जुटी जनता और परिजनों की मांग है कि लापरवाह बिजली कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा हो और परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। ऐसा उपजिलाधिकारी से मांग कर रहे है।