बाइक चला रहे पति कि वाहन से टकराकर मौत,पत्नी घायल, परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़

Belal Jani
By -


जौनपुर।विकास खंड बरसठी के बेलौना कला गांव निवासी अवनीश सिंह (38) की मृत्यु बुधवार को मुम्बई के भयंदर मीरा में सड़क दुघर्टना में हो गई।वह पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे और फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। अवनीश के सिर में गहरी चोट लगी। पुलिस उन्हें तत्काल उठाकर अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें देखकर मृत घोषित कर दिया। पत्नी का भी इलाज चल रहा है।
यह दुःखद समाचार जैसे ही उनके गांव बेलौना कला पहुंचा घर में बूढ़ी मां का रो रोकर बुरा हाल है। अवनीश पांच बहनों के इकलौते भाई थे।सभी बहनों की शादी हो चुकी थी।अवनीश का इकलौता पुत्र आर्यन (14) है जो अभी पढ़ रहा है।एक पुत्री भी था लेकिन तीन वर्ष पहले रेबीज के चलते उसकी मौत हो चुकी है। परिवार की तीन पीढ़ियों में तीन लोग बचे मां, पत्नी, पुत्र। अवनीश की इस असामायिक मृत्यु से पूरे गांव में मातम है।