जौनपुर।जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा।
जिलाधिकारी ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति तथा आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर कमियां मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और इलाज में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और समय से उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय कनौजिया,वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सैफ हुसैन खान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।