जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर खुर्द गांव में एक युवक पर तमंचे की मुठिया मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घायल का उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया।
पीड़ित उक्त गांव निवासी राकेश गौतम 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ गौतम ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात लगभग 12:00 बजे वह अपने घर पर सो रहा था।उसी समय अचानक दो हमलावर पहुंचकर उसको नींद से जगा कर मारा पीटा और तमंचे की मुठिया से मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का उपचार वह चिकित्सकीय परीक्षण कराय कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। थानाध्यक्ष जफराबाद ने तमंचे की मुठिया से मारने की बात को पूरी नकार दिया।