बंटवारे के विवाद में हुई मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज

Belal Jani
By -



जौनपुर।बरसठी थाना क्षेत्र के पठखौली संपत पाठक गांव में पुस्तैनी बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी कर्मा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गांव के ही अमित दुबे और संगीता दुबे ने पुस्तैनी बंटवारे के विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने कर्मा देवी, उनके बेटे मनोज दुबे और पोते शिवांश दुबे के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना में तीनों को चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।