जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर हुई घटना में करंट से दो लोग और आग से एक बालक जल सभी का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
बताया जाता है कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के दीपक पुर गांव में निवासी सुलेमा उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी जवाहरलाल, विजय पटेल उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र मुख्कु राम रात्रि में घर में सभी सोए हुए थे। किसी दौरान अचानक आई बिजली से ट्रांसफार्मर के पास 11000 हाई टेंशन तार से शॉर्ट सर्किट हुई। जिसके चलते दोनों लोग झुलस गए परिजन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया। यहां पर स्कूल में प्राथमिक उपचार करने के बाद सुलम की हालत खराब देखकर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि विजय पटेल के परिजन स्वयं कही उपचार कराने के लिए लेकर चले गए। दूसरी तरफ शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के तक पश्चिम मोहल्ला निवासी शेर बहादुर का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम रात में गई बारात में छुड़ाए गए पटाखे में से कुछ पटाखे रास्ते में गिरे हुए थे उसे उठाकर वह शुक्रवार सुबह चलाते समय जल गया परिजन घरेलू उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाए।