कीटनाशक के सेवन से दो की हालत बिगड़ी

Belal Jani
By -


जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर कीटनाशक के सेवन से महिला समेत दो की हालत बिगड़ गई। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। 
बताया जाता है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटीयां गांव निवासी मनी उम्र लगभग 18 वर्ष पत्नी राज शुक्रवार शाम को परिज से हुई किसी बात से नाराज होकर भाटे में डालने वाली दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए।
इसी प्रकार गुरुवार रात्रि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सैनपुर गांव निवासी कटवारों की 17 वर्षीय पुत्री शिवांगी प्रजापति ने परिजन की डांट फटकार सुनने के बाद इस कदर नाराज हुई कि उसने कीटनाशक का सेवन कर जान देने का प्रयास किया और उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भी जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया।