जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जहां मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अरगूपुर ग्राम निवासी जिलेदार बिंद उम्र लगभग 22 वर्षी पुत्र इंदू गुरुवार की रात बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान बढ़ाना गांव के पास दूसरी बाइक से टकरा गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखकर मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ सिकरारा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी विशाल गौतम उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र नंदलाल गौतम शुक्रवार दोपहर बाइक से कहीं जाते समय ऑटो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती करवाए।