नहाने गए किशोर को लाठी-डंडों से पीटकर किया ज़ख़्मी

Belal Jani
By -


जौनपुर। बुधवार को खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव में नदी में नहाने गए किशोर पर दलित वर्ग के दो युवकों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। उसके पीठ,पेट और सीने पर गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।  घायल की माता ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

 क्षेत्र के शैद पनौली गांव निवासी पूनम देवी पत्नी विजय बहादुर यादव अपने 15 वर्षीय पुत्र ईशांत यादव को साथ लेकर तिलवारी गांव में अपने मायके आई थी। ईशांत
घर से नदी में नहाने चला गया। आरोप है कि नदी तट पर पड़ोसी गांव बड़सरा के दो युवक भी नहा रहे थे। किसी बात को लेकर ईशांत व आरोपितों में कहा सुनी हो गई। तभी दोनों युवक लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमले में किशोर के पीठ, पेट और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। लाठियों के वार से शरीर पर कई जगह सूजन और गहरे निशान पड़ गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच मामला शांत करा दिए। घायल का उपचार सीएससी पर कराया गया। घायल की माता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।