जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावसपुर और सुरापुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट आने से बाइक सवार एक की मौत, जबकि दूसरा घायल हो गया।
इसी थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी राजकुमार उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र इंद्रजीत सढू के 14 वर्षीय पुत्र ब्रजराज पुत्र भारत को बाइक से लेकर पुअरा बुझा रहा था। इसी दौरान अमावसपुर और सूरापुर गांव के बीच ट्रैक्टर की चपेट में दोनों आकर गंभीर रूप से घायल हो गए । परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले कर पहुंचे।यहां पर डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत्य घोषित कर दिया जबकि ब्रजराज का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई मानों एक कोहराम मच गया।