अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप, नहीं हो सकी पहचान

Belal Jani
By -

 

जौनपुर। रविवार को केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी अंतर्गत खर्गसेनपुर सोहनी नहर मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे हलचल बढ़ गयी।
ग्रामीणों ने 112 डायल पर पुलिस को सुचना दी।सोहनी खर्गसेनपुर मार्ग पर मुख्य सड़क से दो सौ मीटर सड़क किनारे नहर के पूरब पटरी पर एक मृत युवक पड़ा मिला। घटना कि सुचना पाकर स्थानीय पुलिस चौकी के एसआई संजय सिँह भी घटना स्थल पर पहुंच कर शव पाए जाने कि सुचना सीओ केराकत अजित सिँह चौहान और इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार पाण्डेय को दिए। घटना कि सुचना पर सभी प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। इकट्ठा हुई भीड़ से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात मृतक युवक कि उम्र लगभग 28 वर्ष  हैं चेहरे पर चोट के निशान हैं और चेहरा सुजा हुआ हैं। शरीर पर काले रंग का पैंट और काले रंग का टी शर्ट जेब कि तलाशी लेने पर बीड़ी और तम्बाकू पाया गया।
शव को पुलिस ने कब्जे मे लेकर  नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल  के शव गृह में रखवा कर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।