जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर कीटनाशक के सेवन से दो लोगों की हालत खराब हो गई। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी आशीष पांडेय उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र राम अवध पांडेय शनिवार रात्रि परिजन से हुई किसी बात से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। हालांकि जब परिजन को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।
इसी प्रकार थिएटर समय थाना क्षेत्र के चक्र अरुण पुर गांव में कमला प्रसाद उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र लालता प्रसाद ने परिजन से हुई कहा सुनी के बाद चूहा मार दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी परिजन परिजन तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा कर दाखिल करवाए।