क्रासिंग गेट तोड़ने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Belal Jani
By -


जौनपुर। रविवार शाम रेलवे क्रॉसिंग गेट तोड़कर भाग रहे चालक को वाहन समेत आरपीएफ ने दबोच लिया और सुसंगत धाराओं में उसे निरूद्ध करने के बाद चालान कर वाराणसी न्यायालय भेज दिया।

बताया जाता है कि वाराणसी फैजाबाद अयोध्या रेलवे प्रखंड जौनपुर जंक्शन के निकट क्रॉसिंग गेट संख्या 43 ए लुधियाना से धनबाद को जाने वाली गंगा सतलज किसान एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13308 के जौनपुर जंक्शन पहुंचने के लिए समय लगभग 6:30 बजे गेट को बंद किया गया था। इसी दौरान तेज गति से वाहन लेकर आ रहे चालक ने गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया और भागने की फिराक में रहा। इसी दौरान सूचना हो मिलने पर एस आई कैलाश कुमार साथी जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन समेत चालक को दबोच दिए और आगे की कार्यवाही करने में जुट गए। हालांकि लगभग गेट टूटने से घंटा भर मैन्युअल पर ट्रेनों का संचालन किया है।