सड़क दुर्घटना में चार-चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी सौरभ गुप्ता उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र सुनील पीछे बैठा सुंदरम उम्र लगभग 16 वर्ष रविवार सुबह गौरव बादशाहपुर बुआ के यहां गए थे। बाइक से घर वापस आते समय रास्ते में असंतुलित होकर बाइक लेकर पेड़ से टकरा गए। नतीजतन सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया हालांकि पीछे बैठा सुंदरम को मामूली चोट आई।स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया। यहां पर सौरभ की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी तरफ गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के असवारा गांव निवासी ऋतिक उम्र लगभग 20 वर्ष पड़ोसी महिला बबीता देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी हीरालाल मेंहनगर से बाइक द्वारा घर आते समय केराकत कोतवाली क्षेत्र के गुलहरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गए। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को 108 नंबर कर्मचारियों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है।