गोमती नदी में अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Belal Jani
By -



जौनपुर।शहर के सद्भावना पुल के नीचे गोमती नदी में किनारे लगी एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को नदी में उतराता देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चरी घर में रखवाने के पश्चात आगे जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।