सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल, परिजन में मातम

Belal Jani
By -



जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
बताया जाता है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के लदनपुर गांव निवासी अमन गौतम 25 वर्ष पुत्र हवलदार घायल सम्मोपुर गांव निवासी अतुल चौहान 35 वर्ष पुत्र मदन मंगलवार सुबह रसोई गैस लेने जा रहा थे। इसी दौरान अमन भी किसी कार्य जाते समय जाफराबाद हाईवे पर दोनों की सामने सामने से टक्कर हो गई । जिसके कारण दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टरों ने देख कर अमन को मृत्य घोषित कर दिया। जबकि अतुल चौहान का उपचार चल रहा है। जानकारी होने पर अमन के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। दूसरी तरफ तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव निवासी विनोद 25 वर्ष,धर्मेंद्र 32 वर्ष पुत्रगण दूधनाथ मंगलवार बाइक से दोनों भाई शहर आ रहे थे। तभी बक्शा थाना क्षेत्र के हाईवे पर ट्रक ने साइड मार दिया। जिससे दोनों भाई बाइक से गिरकर  गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारीयों ने जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।