एसडीएम सदर के मुंशी पर लाठी डंडों हेलमेट से हमला, जख्मी

Belal Jani
By -

बाइक सवार दबंगों ने बीच सड़क बेरहमी से पीटा,इलाके में हड़कंप

जौनपुर।एसडीएम सदर कार्यालय में बतौर मुंशी एक कर्मचारी के साथ कुछ बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट और हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
       आरोपियों ने मुंशी को बीच रास्ते में रोककर लात-घूंसों और लाठी डंडों  हेलमेट से  बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंशी रमाशंकर विश्वकर्मा 60 वर्ष निवासी ग्राम पतहना थाना सराय ख्वाजा अपने पोते नितिन 18 वर्ष पुत्र नीरज  के साथ बाईक से आज शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे कलेक्ट्रेट कचहरी  एसडीएम ऑफिस के लिए निकले थे, बाइक चला रहा रामाशंकर का पोता नितिन जैसे ही घर से 100 मीटर दूरी पर गया अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी रुकवा कर बुरी तरीके से पीट दिया, जहां पर काफ़ी चीख पुकार के बाद ग्रामीणों ने दौड़ाया तो नकाबपोश बदमाश भाग गए, तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश बाइक से सवार होकर आए थे, तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया, सिर से खून ज्यादा निकलने के कारण पुलिस के साथ करंजाकला C.h.C  ले जाया गया जहां से फिर उनको जौनपुर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, पीड़ित ने  प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है