जौनपुर।थाना लाइन क्षेत्र के रामदायलगंज बाजार में शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे स्कूटी में पेट्रोल डालते समय दो युवतियां गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार फरीन उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्री वसीम निवासी सरोखनपुर बदलापुर, सीता उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्री राजेश चौहान निवासी रामदायलगंज थाना लाइन बाजार फरीन और सीता दोनों सहेली हैं मिलने के लिए कभी कभी फरीन सीता के घर जाती है। फरीन मुंगरा बादशाहपुर में किसी प्राइवेट अस्पताल में नर्स का काम करती है रविवार को छुट्टी मनाने के लिए सीता के घर आई थी। इसी दौरान अस्पताल ड्यूटी पर जाने के लिए वह जैसे निकली स्कूटी में पेट्रोल खत्म हो गया। घर में पहले से ही पेट्रोल रखा हुआ था। पैट्रोल स्कूटी में डालने के दौरान अचानक आग लग गई जिसमें फरीन गंभीर रूप से झुलस गई उसको बचाने के चक्कर में सीता भी झुलस गई। परिजनों ने तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारियो द्वारा दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया कर भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।