सांकेतिक चित्र
जौनपुर।मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास मंगलवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
स्टेशन अधीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बीसीडब्ल्यू मालगाड़ी प्रयागराज की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंडिका माता मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मियों और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कविंद्र राय ने बताया कि घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।