जौनपुर।पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों को बुरी तरीके से पीटा जिसमें तीन महिलाएं दो पुरुष गंभीर रूप से घायल है । सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
पूरा मामला खुटहन थाना क्षेत्र के डीहीआ गांव का है परिवार की महिलाओं का आरोप है कि हल्का के दारोगा का बरताव हम लोगों के प्रति अच्छा नहीं है हम लोगों को गाली देकर भगा देते हैं थाने से।घायलों में पूजा 22 वर्ष मीना 55 वर्ष सरोजा 17 वर्ष रुदल 22 वर्ष सनी 17 वर्ष है जब रुदल नामक व्यक्ति को खुटहन थाना में बैठाया गया है। परिजनो ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है।