बोलेरो से टकराकर आटो पलटा,पांच घायल

Belal Jani
By -



जौनपुर।बरसठी थाना क्षेत्र के भननौर गांव के पास बोलोरो की टक्कर से आटो पलट गया। जिसके चलते आटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इसी थाना क्षेत्र के मौहरी गांव निवासी मुन्ना तीन बेटियों के साथ  गोपालापुर ससुराल गए थे। और घर वापस आते समय  भान्नौर  गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो में बैठे चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में आटो चालक  बृजभान 28 वर्ष पुत्र हीरालाल निवासी जमालपुर थाना रामपुर मुन्ना 45 वर्ष खुशबू 12 वर्ष अंजलि 13 वर्ष चांदनी 15 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारीयों द्वारा सभी को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी उपचार चल रहा है‌। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है।