जौनपुर।जौनपुर जंक्शन पर उस समय भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई जब यात्रियो में प्लेटफार्म नंबर पांच पर आने वाली ट्रेन को अचानक तीन नंबर प्लेटफार्म पर आने का अनाउंस कर दिया गया। जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग गिरते पड़ने ट्रेन पकड़ने में मामूली रूप से चोटिल तक हो गए।
सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि शुक्रवार शाम लगभग 8:00 बजे गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11082 का जौनपुर जंक्शन के पांच नंबर प्लेटफार्म पर आने का अनाउंस किया गया। जिसके चलते ट्रेन यात्री ट्रेन के आने की पांच नंबर पर प्रतीक्षा करते रहे जबकि अचानक ट्रेन के आउटर पर पहुंचने के बाद तीन नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का अनाउंस कर दिया गया। जिसके चलते भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई लोग भारी भरकम सामान छोटे-छोटे बच्चों महिलाओं के साथ गिरते पढ़ने रेल पटरी और ओवर ब्रिज के माध्यम से तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के प्रयास में मामूली रूप से चोटिल तक हो गये।हालांकि जानकारी होने पर आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने ट्रेन यात्रियों को ट्रेन में बैठाने का भरपूर प्रयास कर सभी को धीरे-धीरे कर बोगियों में चढ़ाया। सूत्रों की माने तो इस तरह की घटना अक्सर कर रेलवे के संबंधित कर्मचारियों द्वारा घटित की जाती है लेकिन वह अपनी इस तरह की मनमानी करने से बाज नहीं आते हैं। लगता है किसी बड़ी घटना के हो जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। और घटना हो जाने के बाद ही संबंधित कर्मचारी चेतेंगे।