एसएसपी ने रात्रि में किया पुलिस सहायता केंद्र का औचक निरीक्षण

Belal Jani
By -


जौनपुर।कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था की निगरानी के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस सहायता केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र पर उपलब्ध अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की भी जांच की तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में सतर्कता बढ़ी तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Tags: