जौनपुर। परीक्षा ड्यूटी पर आए सिपाही को पिकअप ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बताया जाता है लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास बुधवार दिन के लगभग 12:00 बजे कांस्टेबल आकाश चौधरी उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी चौरी चौरा जनपद गोरखपुर जो पवारा थाने पर तैनात है। परीक्षा ड्यूटी करके बाइक से खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप तेज गति से आकर उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से सिपाही के दाहिने पैर में काफ़ी चोट लगी हुई है। साथी सिपाहियों के सहयोग से घायल हुए सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया यहां पर चिकित्सक द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने के कारण उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।