जौनपुर।मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताते है कि नेवढ़िया बाईपास स्थित कबाड़ की दुकान के मालिक रवि गुप्ता ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1रू30 बजे उन्हें आसपास के लोगों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आग की तेज लपटों ने पूरे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया था और दुकान धू-धू कर जल रही थी।आग की सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आग को फैलने से रोका गया और उस पर नियंत्रण पाया गया।दुकानदार रवि गुप्ता के मुताबिक, दुकान में रखा कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।