जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे बाइक से डिलीवरी करने जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
बताया जाता है कि बक्शा थाना क्षेत्र के अभय चन्द खलीलाबाद गांव निवासी धर्मेंद्र यादव उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र रामजन सुबह किसी का ऑर्डर देने जेसीज के पास गया हुआ था। इसी दौरान सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो।आनंन फानन 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा उसको जिला अस्पताल पहुंचाया कर भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहन समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।