सिटी रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के पास सड़क हादस में, भाई की मौत,बहन गंभीर

Belal Jani
By -



जौनपुर। शुक्रवार रात्रि लाइन बाजार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सिटी रेलवे ओवर ब्रिज के समीप हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में को टक्कर मार दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान ओमप्रकाश शर्मा 48 वर्ष पुत्र रामाधार शर्मा निवासी रसूलाबाद, सकर मंडी, शहर  कोतवाली के रूप में हुई है। वहीं घायल मृतक की बहन प्रीति कश्यप, पत्नी रविंद्र कुमार, वर्तमान में केराकत क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। और शहर के रसूलाबाद मुहल्ला में रहती हैं।  मूल रूप से वह मछलीशहर क्षेत्र के सारनाथ गांव निवासी बताई जा रहा है।
(मृतक की फाइल फोटो)
दोनों भाई-बहन किसी निजी कार्य से भदोही गए थे।रात करीब नौ बजे वापस शहर लौटते समय सिटी रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज शुरू होने से पहले ही अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दिया। नतीजतन ओमप्रकाश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रीति कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ने की कार्यवाही में जुटने के साथ ही। घायल प्रीति को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके।