पटिया तोड़कर चोरों ने 2 हजार नकद रुपए समेत हजारों का सामान किया चोरी

Belal Jani
By -



क्षेत्र के सलोनी महिमा पुरगांव की दुकान में दूसरी बार चोरी घटना



जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक किराने की दुकान में छत का पटिया तोड़कर चोर दुकान में रखा सामान व नकद रुपए लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव निवासी संगीता यादव पत्नी स्व हरि यादव ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी गांव में ही किराने की दुकान है। बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरो ने दुकान की छत का पटिया तोड़कर अंदर घुसकर दुकान में रखा रिफाइंड तेल, खड़ा मसाला, दाल, साबुन, शैम्पू व 2 हजार नकद रुपए उठा ले गए । जाते समय दुकान में रखे कई समान को तोड़कर नष्ट भी कर दिया गया है। एक महीने में इसी दुकान में दूसरी बार चोरी की घटना छेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी होने पर महिला ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर रही है।