जौनपुर। मछली शहर कोतवाली अंतर्गत नगर के कायस्थाना मोहल्ले में दो उच्चके एक जेवर व्यापारी का झोला छीनकर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नगदी और गहनों की खोजबीन में लगी हुई है।
जौनपुर नगर के कोतवाली थाना सिपाह अँचला देवी घाट रोड निवासी मन्नालाल सेठ शुक्रवार मछलीशहर आए हुए थे। उन्होंने बताया वह रोडवेज बस अड्डे से पैदल ही सराय मोहल्ला निवासी गुलाबचन्द सर्राफ की दुकान पर गए और उन्हें झोले में रखा पायल और अंगूठी दी। जिसके एवज में उनके द्वारा मुझे 37 हजार 100 रुपए दिया गया था। जिसे मैने झोले में रख लिया और वहां से कायस्थाना मोहल्ला रह रही अपनी बेटी के घर जाने लगा। बेटी के घर निकट अचानक दो युवक मेरा झोला छीनकर फरार हो गए। झोले में मैने पायल और अंगूठी के 37 हजार 500 रुपए नगद और चांदी के कुछ गहने रखे थे। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि प्रार्थी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी सहित सभी पहलुओ पर जाँच कर आरोपितों की खोजबीन की जा रही है।
जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पिता ने एक युवक पर अपनी पुत्री भगाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी लड़की पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री दस दिन पहले घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। पांच नवंबर को वह गई अभी तक वापस नहीं लौटी मैने दस दिन से रिश्तेदार सहित सहेलियों के यहां उसकी काफी खोजबीन की किंतु कही कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद पता चला अश्वनी कुमार निवासी एकदाला थाना हसबर जिला अंबेडकर नगर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। कृपया उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करे। वहां मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।