तीन बदमाशों ने वृद्ध को पीटकर नकदी मोबाइल छीना

Belal Jani
By -


जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदमारी वाजिदपुर में लखनऊ से दवा लेकर लौट रहे वृद्ध से बदमाशों द्वारा उसे पीट कर नकदी रुपए और मोबाइल फोन छीन्ने का मामला प्रकाश में आया है। 

घटना को कुछ इस प्रकार सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी श्रीराम यादव उम्र लगभग 60 वर्ष शुक्रवार रात्रि लगभग 9:30 बजे शटल एक्सप्रेस ट्रेन से जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरकर अपने भतीजे के घर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह वाजिदपुर के पास से गुजर रहे थे तभी आरोप है कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया और तीनों मिलकर उनपर प्रहार करने लगे। तीनों के हमले से बचने के लिए श्री राम यादव ने गुहार लगाया लेकिन उसे सुनसान स्थान पर उनकी गुहार सुनने वाला कोई नज़र नहीं आया।


तीनों बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर उनके पास रहे ₹5000 रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें पास की झाड़ी में धकेल दिया। कुछ देर बाद वह किसी तरह साहस जुटाकर अपने भतीजे के घर पहुंचे। और इस घटना की जानकारी तुरंत 112 नम्बर पर पुलिस को दिया गया। डायल 112 नंबर की पुलिस ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दिया जहां पुलिस ने पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन ना तो उसका चिकित्सकिय परिक्षण कराया गया और ना ही उनकी एफआईआर दर्ज की गई। जिसकी काफी चर्चा श्री राम यादव के अलावा स्थानीय लोगों में हो रही है।