जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने विद्यालय के कमरों का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक अनुपम सिंह ने देखा कि प्रधानाध्यापक कक्ष सहित सभी कमरों के दरवाजे खुले हुए हैं। कार्यालय का ताला टूटा हुआ था, जबकि अन्य कमरों के ताले भी तोड़ दिए गए थे।
जांच करने पर विद्यालय से इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर तथा दाल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री सहित मिडडे मील गायब मिला । घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक अनुपम सिंह ने केराकत थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी तथा चोरों की गिरफ्तारी कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। वही तहरीर के आधार पर हल्का प्रभारी महेश प्रसाद ने विद्यालय पहुंचकर चोरी और चोरी में गये सामान के संबंध में जानकारी जुटाया।