जौनपुर। वाराणसी में शनिवार को हुए ऑल यूपी गैर तरही नातख्वानी के कार्यक्रम में अंजुमन चार यारी उमर खां ने चौथी श्रेणी का पुरस्कार जीतकर जनपद का मान बढ़ाया।पुरस्कार पाने की खुशी में स्थानीय लोगों ने अंजुमन के लोगों का स्वागत करने के साथ ही हौसला अफजाई किया।
बताया जाता है कि वाराणसी (बनारस) के मोहल्ला बेनियां बाग़ में अंजुमन फारुकीया की जानिब से आल यूपी गैर तरही नातख़्वानी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश की 34 नातख्वां अंजुमनो ने भाग लिया था। कार्यक्रम में सातवीं श्रेणी का पुरस्कार नातख्वां अंजुमनों के लिए पुरस्कार के रूप में रखा गया था।
सभी अंजुमनों ने पूरी रात एक से बढ़कर एक अपने-अपने कलाम को पढ़कर वाह वाही लूटी। इसी कड़ी में शहर की मशहूर अंजुमन चार यारी उमर खां ने अपना नायाब कलाम पेशकर उपस्थित लोगों को वाह वाही वा दादो तहसीन देने के लिए लोगों को मजबूर कर दिया। जिसका नतीजा यह निकला की प्रदेश की 34 अंजुमनों में अंजुमन चारयारी ने चौथी श्रेणी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया।
जैसे ही अंजुमन के पुरस्कार पाने की खबर उमर खां मोहल्ला निवासियों को मिली सभी ख़ुशी से झूम उठे और रविवार सुबह अंजुमन के पहुंचने पर लोगों ने पूरी अंजुमन का तहे दिल से स्वागत करते हुए फुलों का हार पहना कर खुशियों को साझा किया। और साथ ही उस्ताद शायर अकरम जौनपुरी को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में अंजुमन के मुख्य निजा़मी सूफी तबरेज़ अहमद के अलावा, मोहम्मद तल्हा अंसारी, मोहम्मद जीशान अंसारी, सदर अब्दुल का़दिर, मुख़्तार प्रधान, मोहम्मद अकी़ल, राशिद अहमद, सेक्रेटरी मोहम्मद अजमल, रजमी अंसारी, साहिल ख़ान, अकी़ल खान, माविया ,मोहम्मद राहत आदि रहे।