बहुभोज के कार्यक्रम में धारदार से हुई मारपीट में, युवक की मौत, किशोर गंभीर

Belal Jani
By -


जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ककुहा गांव में बहुभोज के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चेहरे पर चाकू लगने से घायल 15 वर्षीय किशोर ऋतेश की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान ककुहा गांव निवासी बिंद्रेश (26) पुत्र लालन राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिंद्रेश बहुभोज के कार्यक्रम में टेंट लगाने गया था। इसी घटनाक्रम में उसकी मौत हो गई। उधर, परिजनों ने बिंद्रेश की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल बिंद्रेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।