वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई थानाध्यक्ष को किया फेर बदल

Belal Jani
By -

लक्षमण विक्रम सिंह केराकत के बने थानाध्यक्ष 


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक की यसवीर सिंह ने कई थाना अध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक शाहगंज बनाया गया है। निरीक्षक दीनदयाल पांडे को पुलिस लाइन से कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार बनाया गया है। निरीक्षक रमेश यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक जाफराबाद और निरीक्षक अखिलेश कुमार को ए एस पी कार्यालय प्रभारी निरीक्षक मीरगंज और पुलिस लाइन से निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक सिकरारा। निरीक्षक पन्नीलाल जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक। विपिन कुमार सिंह को पुलिस लाइन से जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक और इसी क्रम में थाना अध्यक्ष खुटहन रहे लक्ष्मण विक्रम सिंह को केराकत कोतवाली की कमान सौंपी गई है। केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहे अमरेंद्र कुमार पांडेय को गैर जनपद के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया है निरीक्षक अमित कुमार सिंह को भी मछली शहर कोतवाली से गैर जनपद के लिए कार्य मुक्त किया गया है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रही श्यामा तिवारी को भी गैर जनपद के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया है। मीरगंज थाना अध्यक्ष रहे अरविंद कुमार सिंह तबादला एस ओ जी में कर दिया गया है।